फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर बाजारों में धूम, सांता ड्रेस व क्रिसमस ट्री की डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस के लिए सजे बाजार
विज्ञापन

अंबाला कैंट। क्रिसमस के लिए बाजार सज गए हैं। दुकानों पर सांता की ड्रेस और क्रिसमस ट्री की डिमांड भी खूब है। चर्च में भी क्रिसमस पर्व की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। बच्चे भी सांता ड्रेस खरीदने के लिए उत्साहित हैं, जबकि मार्केट भी प्रभु यीशू के स्वागत को तैयार है।
क्रिसमस को लेकर ट्विनसिटी के बाजारों में अभी से रौनक दिखाई देने लगी है। क्रिसमस को धूमधाम से मनाने के लिए लोग क्रिसमस ट्री के साथ साथ उसे सजाने के लिए प्रयोग होने के सामान खरीद रहे है। सांता की ड्रेस व टोपियों का क्रेज भी युवाओं व बच्चों में खूब दिखाई दे रहा है। अंबाला कैंट के सदर बाजार, निकलस रोड, राय मार्केट व सिटी के शुक्लकुंड रोड, जगाधरी गेट, कपड़ा मार्केट व अन्य बाजारों में दिखाई दिया। क्रिसमस के लिए लोग पहले से ही केक की बुकिंग करवा रहे है। चर्च को भी सुंदर लाइटों से सजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस ट्री की कीमत दो हजार रुपये
वैसे तो बाजार में 250 ये लेकर 5000 रुपये तक के क्रिसमस ट्री उपलब्ध है लेकिन अधिकतर डिमांड 2000 रुपये तक की कीमत वालों की हो रही है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की झालर, लट्टू, गिफ्ट, लाइटों की भी लोगों द्वारा खूब खरीदी जा रही है। जिसका प्रयोग कर वह क्रिसमस ट्री को सजा सकते है। दुकानदार रोशन ने बताया कि इस बार सांता की जीरो साइज से लेकर छह नंबर तक ड्रेस की कीमत 100 रुपये से शुरू होकर 300 रुपये तक रखी गई है। बच्चों के साइज की ड्रेस की अधिक बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें