फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

--कृपा इसे समाचार में जोड़ लें ---

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। दलीपगढ़ क्षेत्र स्थित घर में महिला ने बाथरूम में अपनी चुन्नी के साथ फंदा लगा लिया जिसके कारण महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव कैंट सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतका के भाई हरीश की शिकायत पर आरोपी पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार किया। तोपखाना पुलिस को दी शिकायत में दलीपगढ़ निवासी हरीश ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय बहन रचना की शादी करीब आठ महीने पहले डिफेंस कालोनी निवासी सुमित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बहन की सास व पति दहेज न लाने को लेकर हमेशा ताना मारते थे। हरीश ने बताया कि तीन चार दिन पहले ही उसका जीजा सुमित बहन रचना को दलीपगढ़ स्थित घर छोड़कर गया था जिसके बाद से ही उसकी बहन परेशान चल रही थी और इसी परेशानी के चलते रचना ने फंदा लगा लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। तोपखाना पुलिस ने हरीश की शिकायत पर सास व पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा। डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि घर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें महिला ने लिखा है कि वह न तो अच्छी बहू बनी न बेटी, मुझे माफ करना’ फिलहाल इस सुसाइड नोट की जांच की जाएगी। पुलिस ने आरोपी पति को काबू कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें