फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कर रही किसानों और व्यापारियों को परेशान : मेहता

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सूचना आयुक्त अशोक मेहता ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले किसान व्यापारी को सताया अब सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं पर दरें बढ़ा कर उनकी कमर तोड़ने का कार्य किया है। मेहता ने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में एफएसए में की गई कटौती का लाभ अभी उपभोक्ताओं को मिलना शुरू भी नहीं हुआ कि बिजली दर बढ़ा कर अनावश्यक बोझ डाल दिया गया, जिससे गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को नुकसान होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में सरकारी तंत्र का भगवाकरण कर दिया गया है। सीएम विंडो के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों को दरकिनार कर इस कथित शिकायत निवारण सेल को पार्टी मंच बना दिया गया है जहां आम जन की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें