फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा योजना पर ट्रेनिंग कैंप आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से बैंक तथा एक बीमा कंपनी के सहयोग से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना विषय पर एक ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कृषि उपनिदेशक सुरेंद्र यादव ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि, जलभराव और भूस्खलन से खड़ी फसल में नुकसान होने पर बीमा खेत स्तर पर दिया जाएगा और फसल की कटाई के 14 दिन के अंदर नुकसान होने पर भी क्लेम खेत स्तर पर दिया जाएगा। धान की फसल के बीमे के लिए किसानों को 578.70 रुपये प्रति एकड़, बाजरा के लिए 203.56 रुपये, कपास की फसल के लिए 418.85 रुपये तथा मक्का की फसल के लिए 291.37 रुपये प्रति एकड़ का प्रीमियम किसानों को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें