फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोपी काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहजल निवासी टाऊन बेहट जिला सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। शिकायतकर्ता पीड़ित महिला निवासी रायपुर वीरान कालोनी नारायणगढ़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किन्हीं अज्ञात आरोपियों ने उसके घर का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और दूसरा घरेलू सामान चोरी कर लिया है जिनकी कीमत लगभग बीस हजार रुपये है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें