फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में ड्यूटी शिफ्टिंग के समय भिड़े दो सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मंगलवार दोपहर ड्यूटी शिफ्टिंग के समय सिटी ट्रामा सेंटर में दो सफाई कर्मियों में बहस मारपीट में बदल गई। दोपहर करीब 2 बजे कर्मी एक दूसरे को ड्यूटी हैंड ओवर देने में जुटे थे। सफाई कर्मी जंग सिंह ट्रामा सेंटर में सुबह की शिफ्ट पर था। आरोप है कि अन्य कर्मी सरदारा सिंह आया और डस्टबिन में गिरे हुए कागज को देख कर भड़क गया और गाली गलौच करने लगा। जंग सिंह ने बताया कि उसने सरदार सिंह को इतना कहा कि वह अभी सफाई करके हटा था तो इसी बीच किसी ने कागज गिरा दिए होंगे व साफ कर देगा। इसी पर दोनों में मारपीट हुई। सरदारा सिंह ने बताया कि उन्होंने जंग सिंह को इतना कहा था कि कमरों में और डस्टबिन में गंदगी पड़ी है। इसी बात पर वह भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें