नारायणगढ़। नारायणगढ़ बाईपास स्थित सवाना रेस्तरां के पास एक निजी कंपनी के कार्यालय में चोरी हो गई। नारायणगढ़ थाना पुलिस को दी तहरीर में कांवला गांव निवासी प्रतीक भारद्वाज ने बताया कि एलटीडी कंपनी में काम करता है। कंपनी का लोकल कार्यालय नारायणगढ़ बाईपास पर सवाना रेस्तरां के पास है। इस कार्यालय में उपभोक्ताओं द्वारा मंगवाए गए सामान की डिलीवरी की जाती है। 6 अक्तूबर को जब कार्यालय में आए तो देखा कि शटर टूटा हुआ था। भीतर जाकर देखा तो सीसीटीवी का डीवीआर सहित नकदी का लॉकर गायब था। इस लॉकर में 80.537 हजार रुपये की राशि थी। संवाद