फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रैफिक पुलिस नाकों पर 80 महिला कर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रैफिक पुलिस के नाकों पर अब महिला मुलाजिम भी नजर आएगी। ऐसे में चालान काटने के दौरान पुलिस मुलाजिमों पर लगने वाले महिलाओं से अभद्र व्यवहार के झूठे आरोपों पर भी लगाम लगेगी। प्रत्येक नाके पर पुलिसकर्मियों की संख्या 4-5 रहेगी।
विज्ञापन

अक्सर देखा जाता था कि ट्रैफिक पुलिस के जिलाभर में लगने वाले मुख्य नाकों पर मुलाजिम तो थे लेकिन महिला कर्मियों की कमी थी। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को अगर चालान काटने के लिए रोका जाता था तो उसके साथ बैठी महिलाएं आगे रहती थी। ऐसे में मुलाजिम के लिए कोई भी कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता था। जबकि एक ओर महिला द्वारा झूठे आरोप लगाने का भी खतरा बना रहता था। बाकायदा पुलिस लाइन में करीब 80 महिला स्टाफ कर्मी की अलग-अलग नाकों पर ड्यूटी लगाई गई है। ट्रैफिक के अलावा अन्य पुलिस मुलाजिमों के संग नाकों पर तैनात रहेंगी।


महिलाओं के चालान की संख्या में भी होगा इजाफा

पुलिस की इस शुरूआत से महिलाओं के दोपहिया वाहनों के चालान की संख्या में इजाफा होगा। अक्सर देखा जाता था कि केवल महिला थाना पुलिस मुलाजिमों की टीम ही यह कार्रवाई करती हुई नजर आती थी। दूसरे नाकों पर बदनामी के डर से महिलाओं के दोपहिया वाहनों को रोकने पर परहेज किया जाता था। कई बार महिलाओं द्वारा मुलाजिमों पर अभद्र व्यवहार के झूठे आरोपों का मामला सामने आया है। जबकि महिलाओं की गलती के कारण होने वाले हादसों पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के संग नाकों पर महिला कर्मी भी तैनात कर दी गई है। मुख्य नाकों पर इनकी तैनाती रहेगी ताकि महिलाओं के भी चालान किए जा सकें।
इंस्पेक्टर जोगिंद्र, थाना प्रभारी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें