बराड़ा। रोटरी क्लब की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अध्यापक दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर संत मोहन सिंह खालसा पब्लिक स्कूल में लगाया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला सुधीर कालड़ा मुख्य अतिथि तथा खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश मेहरा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के प्रधान हरपाल सिंह ने किया। आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मोहड़ी की चिकित्सक टीम डॉ. अभितेश, समीर कुमार, खुशप्रीत सिंह, साहिल, प्रदीप कुमार, आस्था शर्मा, मनप्रीत कौर, सपना, राकेश एवं रजनी की देखरेख में लगाए गए इस शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर क्लब के उपप्रधान बलकार सिंह, कोषाध्यक्ष पूर्ण छाबड़ा, सचिव राजेश धीमान, प्रिंसिपल वरिंदर कौर, राजकुमार सागवान आदि मौजूद रहे।