फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आंधी से 80 फीडर प्रभावित, साढ़े तीन घंटे प्रभावित रही बिजली

विज्ञापन
अंबाला में शनिवार की शाम को चल रही तेज हवा और परेशान होते लोग। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करने का काम किया है। शनिवार को भी सुबह धूप निकलने से दिन का तापमान अधिक रहा। मगर शाम छह बजे मौसम ने अचानक से करवट ली।
विज्ञापन

इस दौरान आंधी और बूंदाबांदी ने एक तरफ तो गर्मी से राहत देने का काम किया। वहीं दूसरी तरफ हल्की आंधी में ही बिजली निगम के 80 फीडर प्रभावित हो गए। इस दौरान अंबाला सिटी, छावनी व ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े तीन घंटे तक बिजली प्रभावित रही। आंधी के दौरान अधिक नुकसान नहीं हुआ। बिजली निगम ने तेजी दिखाते हुए रात 8:30 बजे तक 70 से ज्यादा फीडरों को ठीक कर बिजली की सप्लाई शुरू की। समाचार लिखे जाने तक 10 फीडर पर बिजली सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्य चल रहा था।

दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि माैसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को दिन के समय 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात्रि तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 4 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 2 जून तक हवा में बदलाव उत्तर पूर्वी से पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा बीच बीच में हल्के बादल तथा हवा चलने की संभावना है। 2 जून से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित रहेगा। जिससे 2 जून रात्रि से 4 जून के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूलभरी हवा चलने व कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन




महिला पहलवान भी लौटीं

बोह में आयोजित बाबा लालदास के वार्षिकोत्सव मेले में कुश्तियों का आयोजन था। इस दौरान 15 कुश्ती दंगलों का आयोजन होना था। दो कुश्ती के आयोजन हुए वैसे ही शाम छह बजे आंधी चलने लगी। इसके बाद मिट्टी उड़ने से कुश्तियों के अन्य कार्यक्रमों को आयोजकों ने रद करने के फैसला लिया। यहां कुश्ती में प्रतिभाग करने के लिए पानीपत, यमुनानगर से महिला पहलवान भी आईं थी। इनमें यमुनानगर से आई पहलवान प्रीति ने बताया कि वह चार साल से मेले में आयोजित दंगल में प्रतिभाग करती रही हैं। आधी के कारण अपना प्रदर्शन नहीं कर सकीं। अब वापस जाना पड़ेगा। वहीं पानीपत से आई रज्जी ने बताया कि वह तीन साल से इस मेले में कुश्ती लड़ने आ रही हैं। किराया लगाकर कुश्ती में आए थे मगर आंधी ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें