फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाल मजदूरी के लिए ले जा रहे 8 बच्चों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आरपीएफ, जीआरपी और जिला युवा विकास संगठन की संयुक्त टीम को कामयाबी मिली है।
विज्ञापन

टीम ने बुधवार-वीरवार की रात अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15211 जननायक एक्सप्रेस में दबिश देकर पंजाब ले जाए जा रहे 8 मासूम बच्चों को संरक्षण में लिया है। इन बच्चों को बंधुआ मजदूरी के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश से पंजाब के विभिन्न जिलों में ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई : जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस के टोल-फ्री नंबर 18001027222 से जिला युवा विकास संगठन के प्रधान परमजीत सिंह बड़ोला को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि जननायक एक्सप्रेस से बच्चों का एक दल पंजाब में मजदूरी के लिए भेजा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संगठन के कार्यक्रम समन्वयक अजय तिवारी ने तुरंत बाल कल्याण समिति अंबाला, जीआरपी और आरपीएफ को सचेत किया। रात करीब 10 बजे जैसे ही ट्रेन कैंट स्टेशन पर रुकी तो संयुक्त टीम ने बोगियों में विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में बैठे 8 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें