अंबाला सिटी। जिला और सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कंचन माही की अध्यक्षता में जिला न्यायालय और सब डिवीजन, नारायणगढ़ में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और सीजेएम सौरभ गुप्ता ने बताया कि इस लोक अदालत में जिला अंबाला व सब डिवीजन नारायणगढ़ की 10 अदालतों में लोक अदालत का आयोजन किया।
इसमें कुल 10180 मुकदमे रखे गए और 7553 का निपटारा हुआ। सीजेएम ने जन साधारण से अपील की कि वे नेशनल लोक अदालत में अपने मुकदमे रखवा कर उनका निपटारा करवाएं औरर लोक अदालत का लाभ उठाएं।
इन मामलों में हुआ निपटान
बैंक रिकवरी - 61 मुकदमे
अपराध - 12 मुकदमे
बिजली संबधी- 634 मुकदमे
लेबर - 8 मुकदमे
मोटर वाहन दुर्घटना- 30 मुकदमे
पारिवारिक विवाद- 1 मुकदमा
चैक संबधी- 1059
दीवानी मुकदमे- 382
अन्य मुकदमे- 5366
लाखों रुपये का वसूला चालान
चालान के मुकदमों में एक लाख 88 हजार 500 रुपये की राशि पर जुर्माना जमा किया। 97 लाख 59 हजार रुपये पर मोटर यातायात दुर्घटना के मुकदमों का निपटारा हुआ। इसके अलावा प्री लिटिगेशन स्टेज पर स्थायी लोक अदालत में बैंक और पानी और टेलीफोन संबंधी के 807 मुकदमे लोक अदालत में रखे और 38 मुकदमों का निपटारा हुआ और 22 लाख 58 हजार 809 रुपये की धनराशि का निपटारा हुआ। सीजेएम ने बताया कि आदित्य बिरला ग्रुप के अधिवक्ता अमित कुमार सोनी ने लोक अदालत के माध्यम से सैकडों मुकदमों का निपटारा किया है।