साइबर सैल द्वारा गुमशुदा मोबाइल को उनके मालिकों को लौटाते हुए डीएसपी जगबीर सिंह: पुलिस पीआरओ
- फोटो : Family
अंबाला। साइबर सैल टीम ने गुम हुए 75 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए। करीब 13 लाख 46 हजार रुपये के मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। वीरवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान डीएसपी जगबीर सिंह ने इन फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को दिए। मोबाइल मालिकों ने अंबाला पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि साइबर सेल की इस मदद से वे न केवल आर्थिक नुकसान से बचे हैं, बल्कि उनके मोबाइल में मौजूद जरूरी डेटा भी उन्हें वापस मिल गया है। मोबाइल वापस लेने पहुंचे लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि उनका फोन भी मिल जाएगा।