शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन करने पहुंचे अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : डीएम को ज्ञापन सौंपता प्रतिनिधि मंडल।
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लड़के में 600 सीट और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में 480 सीटों पर दाखिला होगा। दोनों संस्थानों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
संस्थान में भी आवेदन के लिए कंप्यूटर लगाए हैं। यहां अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। वहीं, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लड़के में 600 सीटों के मुकाबले 741 व कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में 480 सीट पर 270 आवेदन आ चुके हैं। वहीं, 30 जून तक तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स और 20 जून तक डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री के लिए आवेदन कर सकेंगे।
मेरिट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग : पोर्टल पर आवेदन के साथ ही आठ जुलाई को तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स और 27 जून को डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री कोर्स के लिए मेरिट यानि रैंक जारी होगा।
इसके बाद 10 जुलाई से डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लिए काउंसलिंग शुरू होगी। पहली काउंसलिंग 10 से 15 जुलाई और दूसरी काउंसलिंग 23 से 26 जुलाई तक करवाई जाएगी।
अनिवार्य दस्तावेज : संस्थान में दाखिले के लिए 10वीं का प्रमाण-पत्र, परिवार पहचान पत्र, लेटरल एंट्री के तहत दाखिले के लिए दसवीं के प्रमाण-पत्र के साथ 12वीं पीसीएम, एनएसक्यूएफ, चरित्र प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, पंजीकरण शुल्क जरूरी हैं।