फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भानोखेड़ी का 72 वर्षीय फौजी सोहन सिंह चंडीगढ़ में आज दिखाएंगे दम

विज्ञापन
सोहन सिंह।
विज्ञापन
जलबेड़ा। युवाओं में खेलों के प्रति ललक जगाने के लिए भानोखेड़ी के सोहन सिंह मिशाल बन रहे हैं। 72 वर्षीय फौजी सोहन सिंह उम्र के इस पड़ाव में भी खेलों में नाम कमा रहे हैं। वह खुद भी स्वर्ण व रजत पदक हासिल कर रहे हैं। तीन दिन पहले ही पंजाब के जिला बठिंडा में दमदमा साहिब की धरती पर फौजी सोहन सिंह ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल किए थे। यह प्रतियोगिता सरदार मिल्खा सिंह के नाम से आयोजित करवाई गईं थी। वहीं शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 7 स्थित स्टेडियम में वह अपना जौहर दिखाएंगे। सोहन सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में उनकी 200, 400 व 800 मीटर की दौड़ होनी है। उन्हें उम्मीद है कि वह तीनों में रजत पदक हासिल करेंगे।
विज्ञापन




खानपान का देसी अंदाज

सोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने आज तक कोई भी फास्ट फूड नहीं खाया, इसके अलावा वह दूध व देशी घी की अपनी खुराक लेते हैं। फौज से जुड़ी पृष्ठभूमि होने के कारण हार न मानना ही उनका संकल्प होता है। वह खुद को बुजुर्ग नहीं बल्कि बड़ा धावक मानते हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का संकल्प और आत्मविश्वास जीत हासिल करने में बहुत बड़ा काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें