फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए छोड़ी परीक्षा, स्वर्ण पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता के लिए छोड़ी परीक्षा, स्वर्ण पर लगाया निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। गांव धीन के शूटर सरबजीत ने 12वीं एशियन एयरगन चैंपिंयनशिप में एक नहीं दो स्वर्ण पदकों पर निशाना साधा है। ताइपे के ताओयुआन शहर में चल रही इस प्रतियोगिता में सरबजीत ने अपने जोरदार प्रदर्शन से सभी को चकित कर दिया। प्रतियोगिता के लिए उसने अपनी परीक्षा तक छोड़ दी थी। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर कोच और परिजन भी उत्साहित हैं।
धीन गांव निवासी सरबजीत सिंह 12वीं कक्षा का छात्र है। 25 मार्च से दो अप्रैल तक ताइपे में आयोजित एशियन एयरगन प्रतियोगिता के लिए उसका चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ था। प्रतियोगिता के दस मीटर एयर पिस्टल वर्ग में सरबजीत ने हिस्सा लिया, जिसमें उसने अपने प्रदर्शन से सभी को चकित कर दिया है। सरबजीत ने सर्वाधिक 237.8 अंक प्रतियोगिता में हासिल किए। उसने व्यक्तिगत के अलावा टीम ईवेंट में भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। सरबजीत ने अपने कोच अभिषेक राणा एवं परिवार सदस्यों को जैसे ही पदक जीतने की जानकारी दी तो सभी खुशी से झूम उठे। अभिषेक से दो अप्रैल को वापस पहुंचने की उम्मीद है, जिसके लिए उसके स्वागत की भी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

---
दो पेपर मिस कर गया प्रतियोगिता के लिए
सरबजीत के कोच अभिषेक राणा ने बताया कि सरबजीत भिवानी बोर्ड से ओपन से 12वीं कक्षा रहे हैं। जिन दिनों प्रतियोगिता थी, उन्हीं दिनों में अभिषेक की परीक्षा भी थी। दो परीक्षाओं की तिथि फंस रही थी। इसके लिए बोर्ड अधिकारियों से संपर्क साधा गया और बोर्ड से उन्हें सहयोग मिला। सरबजीत की दो परीक्षा अब उसके आने के बाद अलग से ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि सरबजीत ने तीन वर्ष पहले ही उनके साथ ट्रेनिंग शुरू की है और वह राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी जोरदार प्रदर्शन कर चुका है।
विज्ञापन

---
शूटिंग रेंज से मिला लाभ
अंतरराष्ट्रीय कोच अभिषेक राणा ने बताया कि अंबाला के शूटरों को पहले अन्य शहरों में जाकर शूटिंग का प्रयास करना पड़ता था। मगर मंत्री अनिल विज की बदौलत फीनिक्स क्लब में शूटिंग रेंज की स्थापना की जा सकी है, जहां पर अब भविष्य के शूटर तैयार हो रहे हैं। सरबजीत भी यहीं पर ट्रेनिंग कर रहा है जिसने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें