जिला एडीआर सेंटर में वीडियो कांफ्रेंसिंग शुरू
फोटो नंबर----42
अंबाला। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला दानिश गुप्ता ने शुक्रवार को जिला एडीआर सेंटर में वीडियो कांफ्रेंसिंग का शुभारंभ करवाया। इसके जरिये जेल में बंद कैदियों की समस्याएं सुनने और उन्हें कानूनी सहायता के लिए अधिवक्ता से बातचीत शुरू की।
दानिश गुप्ता ने बताया कि वीसी की सुविधा से जेल में बंद कैदी अपने अधिवक्ता से बातचीत कर पाएंगे। इससे पहले कैदी को जेल में कानूनी सहायता केंद्र के जरिए ही जानकारी दी जाती थी। अब यह सुविधा उन्हें कम से कम समय में ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्राप्त हो जाएगी। उनके मुकदमें की जानकारी प्राप्त करने में भी मदद होगी। जिला एडीआर सेंटर में सभी अधिवक्ताओं व पीएलवी के लिए भी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। उन्हें एसिड पीड़ितों व मानसिक रूप से पीड़ित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. केएस राणा ने जानकारी प्रदान की।