फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ में जमा गंदगी से परेशान सुल्तानपुर वासी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोहड़ में जमा गंदगी से सुल्तानपुर वासी परेशान
विज्ञापन

फोटो : 28, 29 व 30
शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं
बीमारियों की चपेट में आ रहे कॉलोनीवासी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के सुल्तानपुर गांव में कॉलोनीवासी जोहड़ में जमा गंदे पानी और पानी निकासी न होने की समस्या से काफी परेशान हैं। कॉलोनी में शमशान घाट के साथ ही जोहड़ बना हुआ है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कॉलोनी में पानी निकासी न होने के कारण बारिश में इस जोहड़ में पानी जमा हो जाता है और ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस जाता है। समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को भी शिकायत दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कॉलोनीवासियों ने रोष जताते हुए कहा कि एक ओर तो सरकार स्वच्छ भारत का नारा लगाए बैठी है, वहीं दूसरी और लोग अगर गंदगी की समस्या लेकर भी अधिकारियों के पास जाते हैं तो उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जाता।
श्मशान घाट की टूटी छत
सुल्तानपुरवासी नबील अहमद, जसवंत सिंह, मौहम्मद फैजान, सीताराम, रजत, अमन, साहिल, मनीष, कृष्ण लाल सैनी व अन्य ने बताया कि कॉलोनी में कोई भी सफाई कर्मी नहीं आता। उन्होंने बताया कि उक्त जोहड़ में कॉलोनी का सारा गंदा पानी जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व भी कॉलानी का कूड़ा-कर्कट इस जोहड़ के आसपास गेर देते हैं। निवासियों ने कहा कि इस जोहड़ के साथ ही श्मशान घाट भी बना हुआ है और उसकी टीन की छत टूटी हुई है। उन्होंने कहा कि बरसात में शव का संस्कार भी नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि इसको लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से भी कहा गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्वयं के खर्चे पर निकलवाया पानी
कॉलोनीवासियों ने बताया कि गत दिनों उन्होंने शहर विधायक असीम गोयल व नगर निगम कमिश्नर को भी शिकायत की थी। उन्होंने इस पर एक इंजन पंप पानी निकालने के लिए तो भेज दिया, लेकिन न तो इंजन में तेल था और न ही उसे चलाने के लिए कोई कर्मी। उन्होंने बताया कि कॉलोनीवासियों ने स्वयं के खर्च पर यहां इंजन लगाकर पानी निकलवाया।
डेंगू का मिला मरीज
कॉलोनीवासियों ने बताया कि जोहड़ में जमा गंदगी की वजह से यहां लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि यहां मच्छर पनप रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग ने यहां फोगिंग करवाने की भी जहमत नहीं उठाई। उन्होंने बताया कि कॉलोनीवासी संजू को करीब 10 दिन पहले डेंगू हो गया था। वहीं यहां जमा गंदगी वजह से इसकी बदबू से कॉलोनीवासियों का जीना दुबर हो गया है।
विज्ञापन

घरों में आईं दरारें
कॉलोनीवासियों ने बताया कि जोहड़ में जमा पानी की वजह से यहां इसके आसपास के घरों में सीलन के साथ-साथ दरारें आनी शुरू हो गई हैं। कॉलोनीवासी नबील अहमद ने बताया कि उनके घर में सीलन के साथ कई जगह दरार आ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें