नेपोलियन के आठ गोल से चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को 18-0 से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। नॉर्थ जोन सब जूनियर अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैच एकतरफा रहे। चंडीगढ़ की जीत में जहां नेपोलियन चमके, वहीं पंजाब की जीत में करण सिंह हीरो बने। दूसरे दिन के मैचों के दौरान इंटरनेशनल फुटबालर हरजिंदर विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा हरियाणा फुटबाल संघ के महासचिव ललित चौधरी, उपनिदेशक खेल अरुणकंात, मैच कमिश्नर शैलेश लक्ष्मण व प्रिंसफिल सेबास्टियन भी मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता सेक्टर-10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम अंबाला सिटी में खेली जा रही है।
मंगलवार को पहला मैच पंजाब और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच हुआ। यह मैच एकतरफा साबित हुआ। हाफ टाइम तक पंजाब की टीम 7-0 से आगे रही और 10-0 से पंजाब ने मैच अपने नाम किया। पंजाब की ओर से करण सिंह ने 6 गोल, रॉबिन सिंह, तंगलिन, समीर और सामी ने 1-1 गोल किए।
दूसरा मैच भी एकतरफा रहा, जिसमें चंडीगढ़ ने उत्तराखंड की टीम को बड़े अंतर से मात दी। यह मैच चंडीगढ़ ने 18-0 से जीता। इस मैच में जीत के हीरो नेपोलियन रहे। नेपोलियन ने 8 गोल दागे, जबकि करणदीप ने 2, सुब्बी ने 3, लवप्रीत, साबित, टोहकम, सिवाजीत, बलराज ने 1-1 गोल किए। इस अवसर पर रेफरी असैसरी भगवती राज व रूपक मुखर्जी, मैच रेफरी निरूपम हलदर व मिथुन कुमार कुंडू, असिस्टेंट रेफरी ऐशविन मोहनलाल, कुलदीप, मोम्ममद कलीम, साईनाथ हरिचंद्रा रहे, जबकि फोर्थ ऑफिशियल के तौर पर निर्मण भट्टाचार्य व सुचित टॉपो शामिल हुए। इसके अलावा हरियाणा फुटबाल संघ के सहसचिव रमन सिंह, अरविंद शर्मा, हरपाल सिंह मंगा, संजीव जैन गौचा, दलेर सह, नरेश मलिक, आनंद ईसो, संजीव थापा, संदीप दलाल, सुमित, राजीव राजेश शर्मा, कुलबीर रावत, फुटबाल कोच चरण सिंह, विश्वजीत, गगन अली मौजूद रहे।