फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी की मौत पर शोक में डूबा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला कैंट। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मौत की खबर सुनते ही जिलावासी शोक में डूब गए। राजनीतिक दलों ने उनकी मौत पर गहरा शोक जताया है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु से जहां देश ने एक महान नेता को खो दिया है वहीं साहित्य के क्षेत्र में भी एक कभी पूरा न होने वाला नुकसान हुआ है। उनकी कमी हमेशा देश को खलेगी।
- अनिल विज, स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री हरियाणा।

अटल बिहारी वाजपेयी देश के पूर्व प्रधानमंत्री ही नहीं थे बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐसी राजनीतिक व्यक्तित्व के धनी थे जिनका उनसे राजनीति मतभेद रखने वाले राजनैतिक दलों के नेता भी सम्मान करते थे।
विज्ञापन

- असीम गोयल, विधायक, अंबाला सिटी।

अटल बिहारी वाजपेयी देश के विकास के साथ-साथ सांप्रदायिक एकता और परस्पर भारईचारे के पक्षधर रहे हैं। उन्होने साहित्य के क्षेत्र में अपनी कविताओं, लेख व अन्य रचनाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे भूला नहीं जा सकता।
- संतोष सारवान, विधायक हलका मुलाना।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का काम किया है, वे एक ऐसे जन नेता थे जोकि एक कवि, पत्रकार व ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के राजनेता थे। उहोंने सारी उम्र देश सेवा के लिए काम किया। उन्होंने उनकी आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
विज्ञापन

- नायब सिंह सैनी, राज्य मंत्री ।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कभी नहीं भुलाया जा सकता है, वे सबको साथ लेकर चलते थे। वाजपेयी ने संगठन और पार्टी को मजबूत करने व नई उंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सदैव कार्य किया।
- रतन लाल कटारिया, सांसद, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें