फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला पुलिस आरोपियों को भेजेगी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला पुलिस आरोपियों को आज भेजेगी नोटिस, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी भूमिगत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
अनिल विज के भतीजे और राज्यमंत्री सैनी के नजदीकी पर पटियाला में दर्ज हुए फ्रॉड के मामले में पटियाला कोतवाली पुलिस आरोपियों को सोमवार को नोटिस भेज जांच में शामिल करेगी। पुलिस ने मामले में सीआरपीसी 160 के तहत नोटिस तैयार कर लिए है और इन्हें जल्द नामजद आरोपियों को भेजा जाएगा। इतना ही नहीं केबल नेटवर्क से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल सिटी स्थित केबल नेटवर्क के ऑफिस में पुलिस द्वारा की जाएगी। पटियाला कोतवाली थाना प्रभारी राहुल कौशिक ने बताया कि जांच में अभी मामले से जड़े दस्तावेजों को खंगाला जाएगा। इस फर्म के नाम पर धोखाधड़ी हुई है, उसी फर्म के दस्तावेज हासिल करने के लिए आगामी दिनों में पुलिस अंबाला में पहुंच जांच करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जांच में मुख्य आरोपी विकास पुरी, मंत्री विज के भतीजे गौरव विज, रणधीर सिंह और अन्य को शामिल करने के लिए सोमवार को नोटिस भेज दिए जाएंगे। अब तक इस मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी पुलिस ने नहीं की है। पहले पुलिस आरोपों की पड़ताल कर रही है जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फिलहाल ‘भूमिगत’ हैं। फ्रॉड का यह मामला गत दिनों पटियाला निवासी जगदीप सोढी की शिकायत पर दर्ज कराया गया था। सोढी ने आरोप लगाए थे कि उनकी केबल नेटवर्क की फर्म में पार्टनरशिप थी और उन्हें उसके लाभ का हिस्सा न देते हुए फर्म के फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे। इस मामले में पटियाला के कोटक महिंद्रा बैंक में फर्जी दस्तावेजों के सहारे फर्जी अकाउंट तक खोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें