फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- हादसे में दुखेड़ी के आठ साल के प्रतीक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहे आठ साल के इकलौते बेटे को रेलवे ठेेकेदार की तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
गांव दुखेड़ी के कृष्ण लाल पर शनिवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनके आठ वर्षीय इकलौते बेटे प्रतीक की सड़क हादसे में मौत हो गई। रेलवे ठेकेदार की एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने घर के बाहर खेल रहे मासूम प्रतीक को कुचल दिया। घटना के बाद जहां गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया, वहीं गाड़ी की टक्कर से घायल प्रतीक को परिजन अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
प्रतीक के मामा अर्जुन ने बताया कि शनिवार को प्रतीक के स्कूल की छुट्टी थी और वह घर पर ही था। पहली कक्षा के छात्र प्रतीक के पिता कृष्ण लाल गांव में स्थित एक बाग में काम करते हैं और वहीं उनका परिवार रहता है। दोपहर को प्रतीक घर के बाहर खड़ा था कि इस दौरान दुखेड़ी- मोहड़ा रोड से तेज रफ्तार गाड़ी आई और उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई। गाड़ी की टक्कर से प्रतीक बुरी तरह घायल हो गया जिसे उठाकर आदेश अस्पताल में ले गए जहां प्रतीक ने दम तोड़ दिया। अर्जुन ने बताया कि प्रतीक परिवार का इकलौता बेटा था उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे कांट्रेक्टर की गाड़ी से हुआ हादसा
मोहड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जोराजीत सिंह ने बताया कि हादसे को अंजाम देने के बाद गाड़ी चालक वहां से फरार हो गया। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दुखेड़ी के पास रेलवे का कोई काम चल रहा है, वहां पर काम कर रहे एक ठेकेदार की यह गाड़ी है। प्रतीक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम होगा। आरोपी ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें