फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- शिक्षा निदेशालय पहले भी पत्र जारी कर नकल को लेकर जता चुका है चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्री बोर्ड परीक्षाओं में नकल करने वालों पर होगी सख्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। प्री बोर्ड परीक्षाओं में नकलचियों पर नजर रहेगी, वहीं इसे रोकना शिक्षा विभाग के लिए चुनौती रहेगी। विभाग का दावा है कि हर स्तर पर पूरी नजर रखी जाएगी। हालांकि यह परीक्षाएं जिला स्तर पर होंगी, जबकि इसी पर शिक्षा निदेशालय भी चिंता जताते हुए पत्र जारी कर चुका है। इस पत्र के जारी होने के बाद विभाग भी कमर कस चुका है।
उल्लेखनीय है कि विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा परीक्षा में होने वाली नकल को लेकर टिप्पणी की गई थी। इस में बताया था कि टेस्ट के दौरान जमकर नकल चलती है, जबकि यह शिक्षा और विद्यार्थियों के हित में नहीं हैं। इस मामले में स्कूल मुखिया, प्रिंसिपल, हैडमास्टर, निरीक्षक पर सवाल उठाये गए थे। अब एक ओर सिलेबस को लेकर माथापच्ची है और विद्यार्थियों और टीचर्स की टेंशन बढ़ी है, जबकि रिवीजन को लेकर भी समय शायद ही मिल सके। ऐसे में शिक्षा विभाग के लिए नकल रोकना एक तरह से चुनौती रहेगा। दूसरी ओर विभाग का कहना है कि उक्त पत्र के बाद जिला स्तर पर दिशा निर्देश जारी किए गए थे। इसी को लेकर खंड स्तर पर विभाग ने नकल रोकने के लिए शपथ अभियान भी चलाया, जिस में शपथ दिलाई गई थी कि शिक्षक हर स्थिति में नकल रहित परीक्षाओं का आयोजन करेंगे। हालांाकि विभाग का दावा है कि मंथली टेस्ट हो या फिर अन्य परीक्षाएं विभाग पूरी तरह से नजर रखता है। विभाग की मानें, तो फाइनल परीक्षा से पहले अंतिम तैयारियों के तहत परीक्षाएं होंगी, जिसमें पूरी सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन

-----
नकल रोकने को सख्त कदम उठायें
रिटायर्ड मास्टर मदन लाल शर्मा, करनैल सिंह का कहना है कि नकल किसी भी स्तर पर सफलता का पैमाना नहीं हो सकती। शार्टकट के चक्कर में विद्यार्थी नकल करते हैं, जबकि इस में अधिकतर मामलों में ढिलाई देखने को मिलती है। एक तरह से विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भी यह बेहतर नहीं है। कईं बार देखा गया है कि शिक्षक भी इस तरह के मामलों में जिम्मेदार हो सकते हैं। इन मामलों को लेकर सख्ती से निपटना होगा।
विज्ञापन

------
प्री बोर्ड परीक्षाएं बोर्ड के पैटर्न पर होंगी, जिस में पूरी सख्ती की जाएगी। साथ ही नकल करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। इसके लिए स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं।
- उमा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें