फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- एक साथ हुई चोरी के चलते दुकानदार दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन
उगाला में तीन दुकानों से लाखों के मोबाइल और नकदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा।
गांव उगाला में चोरों ने वीरवार रात तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद जहां दुकानदारों में दहशत है, वहीं पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदारों से बातचीत की। फिलहाल पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।
दुकानदार नीरज गोयल और मोगी ने बताया कि उनकी बस स्टैंड के पास मोबाइल की दुकानें हैं। रात में वे दुकान बंद कर घर चले गए, इस दौरान चोरों ने दुकानों के शटर तोड़ नकदी और मोबाइल चुरा लिए।
विज्ञापन

दुकान मालिक मोगी ने बताया कि वह बीते दिन दिल्ली गया था, इसलिए उसका भाई दुकान पर था। उस दिन वह दुकान से नकदी का बैग घर लेकर नहीं गया जिसमें 88 हजार रुपये की नकदी थी। जबकि दुकान में बेचने के लिए मोबाइल भी थे। चोरों ने बैग से 78 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल चुरा लिए। बैग की एक जेब में 10 हजार की नकदी थी वह उनको नजर नहीं आई। मोगी ने बताया कि दुकान से 10 मोबाइल भी चोरी हुए हैं जिनकी कीमत करीब 2 लाख रुपये थी।
वहीं नीरज गोयल की दुकान से भी चोरों ने मोबाइल चुरा लिए, जबकि फोटोग्राफर की दुकान के शटर तोड़े पर दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। चोरों ने शिव मंदिर की गुल्लक को भी तोड़ कर नकदी चुरा ली।

सुनार की दुकान में चोरी
उधर, सिटी जंडली क्षेत्र स्थित एक सुनार की दुकान के ताले तोड़कर चोर आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने दुकान मालिक कृष्ण लाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। कृष्ण लाल ने बताया कि उसने घर पर ही सुनार की दुकान खोली है। रात को वह घर, दुकान का ताला लगाकर संगरूर चला गया था। पीछे से चोर सोने व चांदी के आभूषण चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन


इस बारे में बराड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें