फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- वीडियो कांफ्रेस से हुई पेशी, अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई हनीप्रीत की पेशी, 17 को होगी अगली सुनवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
सेंट्रल जेल में बंद हनीप्रीत की सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पंचकूला कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 17 नवंबर का दिन तय किया है। वहीं पेशी के बाद हनीप्रीत के परिजन भी शाम के समय मिलने पहुंचे। जेल प्रशासन ने परिजनों को मीडिया से बचाने की पूरी कोशिश की और उन्हें अलग कंप्यूटर रूम में बैठाया गया। इसके बाद मुलाकात करवाई गई।
हनीप्रीत की भाभी सोनाली, बहन अनु और भाई साहिल ने उससे जेल के अंदर करीब 14 मिनट की मुलाकात की। शाम चार बजकर 34 मिनट पर हनीप्रीत के परिजन जेल परिसर में दाखिल हुए और चार बजकर 48 मिनट पर मुलाकात कक्ष से बाहर आए।
विज्ञापन

कंप्यूटर रूम से निकलकर हनीप्रीत के परिजन जैसे ही मुलाकात कक्ष की तरफ आगे बढ़ने लगे तो पुलिस मुलाजिम उनके साथ था। उसने पीछे से आ रहे बंदियों और पुलिसकर्मियों को हनीप्रीत के परिजनों के पीछे चलाना शुरू कर दिया ताकि मीडिया के कैमरों में उनकी तस्वीर रिकार्ड न हो सके। इस दौरान मीडिया को जेल परिसर में दाखिल नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अंबाला जेल में निरीक्षण के बाद जेलमंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्पष्ट किया था कि जेल के गेट तक मीडिया आ सकता है और जेल प्रशासन मीडिया को अंदर की एक्टिविटी ब्रीफ भी करेगा लेकिन ऐसा कोई आदेश सोमवार को जेल प्रशासन ने नहीं माना। सूत्रों के अनुसार परिजनों ने हनीप्रीत के कोर्ट मामले में बातचीत की और जल्द ही बाहर निकलवाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें