फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- डेरा मुखी पर आए फैसले के बाद -

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट।
डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम पर फैसला आने के बाद अंबाला में सेना क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। हर एंट्री प्वाइंट पर सेना अधिकारियों की पूरी नजर है, जबकि हर संदिग्ध को चेक करने के निर्देश हैं। दूसरी ओर इस फैसले के बाद दुकानदार भी दहशत में आ गए हैं, जबकि दुकानदार भी अपनी दुकानें और शोरूम बंद कर अपने घरों को चले गए। माना जा रहा है कि आने वाले दो से दिनों तक यही हालात रह सकते हैं।
डेरा मुखी को जैसे ही सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया, उसके बाद अंबाला का सैन्य एरिया पूरी तरह से सील कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अंबाला में आर्मी और एयरफोर्स का बेस है, जिसके चलते इस क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आर्मी एरिया में सिविल क्षेत्र से होने वाले हर एंट्री प्वाइंट पर सेना ने अपनी गश्त बढ़ा दी है। इसके अलावा सेना की टीमें भी आर्मी एरिया में गश्त कर रही हैं। आर्मी की विशेष टीमों को खास निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी संदिग्ध को तुरंत ही राउंड अप करें और उसकी तलाशी लें। यदि कहीं कोई शक हो तो इसकी सूचना अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसी के तहत जीटी रोड से आर्मी एरिया में एंट्री प्वाइंट सेना नगर में भी आर्मी ने चेक प्वाइंट बनाया है, जहां से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, जबकि अन्य प्वाइंट पर भी सेना की नजर है।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिला भर के बाजारों में दहशत का माहौल है। बाजार तुरंत ही बंद कर दिए गए, जबकि दुकानदारों को डर है कि कहीं अंबाला में भी दंगे शुरू न हो जाएं। ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों व शोरूम संचालकों ने अपने स्टाफ को भी घरों की ओर रवाना कर दिया। अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, नारायणगढ़, नग्गल एरिया, बराड़ा, साहा, मुलाना, शहजादपुर, नारायणगढ़ के बाजार पूरी तरह से बंद हो गए। लोगों का कहना है कि जिस तरह से पंचकूला सहित अन्य इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं, उसे देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। अब हालात जब तक काबू नहीं आते तब तक बाजार खुलेंगे या बंद रहेंगे, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।
-------------------------------
आर्मी को स्टैंड बाय, पुलिस का फ्लैग मार्च
जिस तरह से डेरा समर्थकों द्वारा हिंसा की जा रही है, उसे देखते हुए अंबाला में आर्मी को भी स्टैंड बाय रखा गया है। हालांकि अभी तक अंबाला में ऐसी कोई घटना नहीं हुई, लेकिन फिर भी प्रशासन किसी भी स्तर पर सुरक्षा के लिहाज से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों ने सेना अफसरों से बातचीत कर सुरक्षा के मद्देनजर स्टैंड बाय रहने को कहा है। उधर, फैसले के बाद किसी भी स्थिति से निपटने के बाद अंबाला में पुलिस ने भी बाजारों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस और सुरक्षा बलों ने बाजारों में जिप्सी, बाइक व पैदल मार्च किया, ताकि लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा सके। अंबाला कैंट, सिटी, मुलाना, बराड़ा, नारायणगढ़, साहा, शहजादपुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

-----------------------
संवेदनशील प्वाइंट की सुरक्षा बढ़ाई
अंबाला में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संवेदनशील प्वाइंट्स की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अंबाला में इंडियन ऑयल कारपोरेशन का टर्मिनल है, जबकि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सिटी में सेंट्रल जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन सभी प्वाइंट्स पर पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है, जबकि सुरक्षा के लिए कर्मचारी भी तैनात हैं। दूसरी ओर थाना स्तर पर भी पुलिस के आला अधिकारी अपडेट ले रहे हैं, जबकि खुफिया तंत्र से भी इनपुट्स लिए जा रहे हैं। खास बात है कि अफवाहों के चलते पुलिस की परेशानी बढ़ गई है, जबकि फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें