फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांगरी नदी में जबरदस्त उफान, टांगरी सहित आसपास की कालोनियों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर...7, 8, 9 व 14,15,16,17,18,19,20,21,22,23,24 व 26 से 28 तक
विज्ञापन

- टांगरी नदी में जबरदस्त उफान, टांगरी सहित आसपास की कालोनियों में घुसा पानी
- अचानक हुए पानी ने बढ़ाई लोगों की मुसीबतें, घरों में चार-चार फुट पानी
- सामान को घरों से निकालकर छतों व सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
- अजीत नगर के छोटे बांध ने बढ़ाकर रखी लोगों सहित प्रशासन की नींदे
- अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर स्थित पुल पर भी पानी, कुछ समय रोकनी पड़ी ट्रेनें

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
मोरनी हिल्स में मूसलाधार बारिश की वजह से बुधवार दोपहर करीब एक बजे टांगरी नदी में अचानक उफान आ गया। टांगरी नदी के अंदर बसे सैकड़ों परिवार आफत में आ गए। घरों में जलभराव की स्थिति बन गई। नदी में पानी 908.4 फुट था जोकि खतरे के निशान से करीब एक फुट ऊपर आंका गया। गनीमत ये रही कि टांगरी का जलस्तर दोपहर में चढ़ा, अगर रात के समय पानी चढ़ता तो काफी नुक्सान भी हो सकता था। शाम तक पानी का स्तर नीचे होने पर राहत मिली मगर वीरवार रात फिर से मोरनी हिल्स क्षेत्र में बारिश आरंभ हो गई है और शुक्रवार सुबह से तक नदी में यहां फिर पानी का स्तर बढ़ सकता है।
टांगरी के साथ लगे गांवों व कालोनियों भी जलमग्न
13 हजार क्यूसिक पानी से टांगरी के साथ लगते गांव व कई कालोनियां भी जलमग्न हो गई। टांगरी के साथ लगते करधान व रामपुर सरसेहड़ी, प्रभुपे्रेम पूरम आदि जगह ये आलम था कि टांगरी का पानी खाली प्लाटों से होता हुआ गलियों में दाखिल हो गया। राहत यह थी कि इन इलाकों में पानी घरों के अंदर दाखिल होने से बच गया। प्रभु प्रेम पुरम के निकट खोजकीपुर के पास तो पुलिया की वजह से गांवों का संपर्क ही टूट गया। टांगरी का पानी खेतों व गलियों में चारों ओर फैल गया।
विज्ञापन

---
अजीत नगर बांध पर अटकी रही प्रशासन व लोगों की सांस
टांगरी बांध के साथ लगते अजीत नगर बांध का लेवल काफी कम होने के कारण प्रशासन व इलाकावासियों की सांसे अटकी रही। जैसे ही दोपहर तीन बजे के बाद टांगरी पूरे उफान पर आ गई तो बांध से जरिए नदी का पानी रिहायशी कालोनियों में दाखिल होने का खतरा मंडराना शुरू हो गया था। सूचना पाकर एसडीएम सुभाष सिहाग प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पहले तो प्रशासन द्वारा पानी की स्तर बढने पर बांध पर बरत डालने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। जिसके बाद पानी का स्तर घटने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
---
एसडीएम के समक्ष महिलाओं ने लगाई खाना पहुंचाने की गुहार
जैसे ही एसडीएम सुभाष सिहाग व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो टांगरी के जद में बसे लोगों का गुस्सा फूट गया। गुस्साई महिलाओं ने एसडीएम के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। जैसे ही एसडीएम ने महिलाओं को प्रशासन द्वारा रहने के स्थानों पर जाकर रहने व भोजन आदि करने को कहा तो महिलाएं भड़क गईं। महिलाओं ने एसडीएम को मौके पर ही समस्त लोगों के लिए खाना मंगवाने की गुहार लगाई। एसडीएम ने महिलाओं को खाना पहुंचाने की बात कहकर मामले को शांत करवाया। महिलाओं का कहना था कि प्रशासन नदी के पास ही कोई रहने की व्यवस्था करें। हमारा घर पानी में डूब रहा है और प्रशासन हमें घरों से दूर कर रहा है।
---
नदी का जायजा लेने पहुंची उपायुक्त
इससे पहले दोपहर उपायुक्त शरनदीप कौर बराड़ ने अधिकारियों के साथ टांगरी नदी क्षेत्र का दौरा किया और इस नदी में पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले पानी की संभावना के मध्यनजर किये गये प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल सीमा पर सिंचाई विभाग के कर्मी तैनात किये गये हैं जो हर क्षण पानी की नवीनतम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि अत्यधिक पानी आने की स्थिति उत्पन्न होगी तो उसके लिए स्थानीय लोगों को कम से कम 6 घंटे पहले अवगत करवा दिया जाएगा।
---------------
तुरंत पानी की निकासी सुनिश्चित करें अधिकारी : विज
स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने निगम व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश कि अंबाला सदर क्षेत्र के जिन क्षेत्रों में जल भराव है वहां पंप सैट लगाकर तुरंत पानी की निकासी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टांगरी नदी में पानी आने की संभावना के मध्यनजर भी अधिकारी सभी इंतजाम रखें ताकि आवश्यकतानुसार लोगों को तुरंत राहत मिल सके।
----------------
फिरनी तक पहुंचा पानी, ग्रामीण सहमे
फतेहपुर 80 से प्रवेश करने वाली बेगना नदी के अंदर भारी मात्रा में आए पानी ने गांववासियों की नींद उड़ा दी। पानी गांव की फिरनी तक पहुंच गया था। गनीमत यह रही कि बारिश बंद होने के चलते नदी का वेग कम हो गया, अन्यथा पानी गांव में घुस कर भारी तबाही मचा सकता था। वहीं ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है जिस पर एसडीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है
विज्ञापन

---
बेगना नदी से ज्यादा पानी आने से गांव में घुसा पानी
गांव गोला में एक बार फिर बेगना नदी का पानी आने से ग्रामीणों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण पानी फिरनी के पास बने घरों तक पहुंच गया। ग्रामीणों का कहना है कि 6 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक बेगना नदी का पानी चार बार उनके गांव में आया है। चारों बार पानी ने उनके घरों तक मार की है। लोगों का कहना है कि हर बार गांव की हरिजन बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, जोगी मोहल्ला भी पूरी तरह से जलमग्न हो जाती है। अब उनके घरों में दरारें आने शुरू हो गई है। हरदयाल ने बताया कि उनके घर में चौथी बार पानी आया है। पूरे घर में सीलन है। वहीं मुख्य गेट की दीवार में दरारें तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें