फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- आठ नए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे कैंट बस स्टैंड परिसर में

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। सामान्य बस अड्डा में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कैंट बस स्टैंड परिसर में विभिन्न जगहों पर आठ सीसीटीवी कैमरे जल्द लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों की सुरक्षा में ओर बढ़ोत्तरी होगी और बस स्टैंड में हर आने जाने वाले यात्री पर नजर रखी जा सकेगी। इससे पूर्व भी यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बस स्टैंड में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कैमरों की और जरूरत को देखते हुए यहां आठ नए कैमरे लगाने की योजना है ताकि बस स्टैंड के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

यहां यहां लगे है बस स्टैंड में कैमरे
पार्किंग में एक
बस स्टॉप में दो
यात्री विश्राम गृह में एक
यात्री के बैठने के स्थान में तीन
बस पास ऑफिस में एक

यहां यहां लगेंगे के कैमरे
एक कैमरा चंडीगढ़ से आने वाली मेन प्रवेश द्वार पर
एक कैमरा जगाधरी की ओर से आने वाले प्रवेश द्वार पर
दो कैमरे बस स्टैंड पर वेटिंग एरिया में
एक कैमरा रेस्ट हाउस के पास
तीन अन्य कैमरे अलग-अलग जगहों पर लगेंगे।

सुरक्षा में होगी बढ़ोतरी
बस स्टैंड पर कैमरे लगने से सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी हो जाएगी। इससे यात्रियों के बस स्टैंड से सामान चोरी होने व अन्य अप्रिय घटना होने पर लगाम लगेगी। इसके बाद भी अगर ऐसी शरारती तत्व ऐसी किसी घटना को अंजाम देता हैत तो उसके द्वारा की गई कोई भी हरकत कैमरे में रिकार्ड हो जाएगी। यात्रियों पर भी नजर रखने के लिए यह कैमरे कारगर साबित होंगे। सीसीटीवी कैमरे की एक माह तक रिकार्डिंग सुरक्षित रहेगी। डाटा रूम में यह रिकार्डिंग सेफ रहेगी। पुलिस के अलावा विभागीय स्तर पर भी इस रिकार्डिंग से सटीक जानकारियां मिल पाएंगी।

सिटी बस स्टैंड के चार कैमरे में से केवल दो सही
सिटी बस स्टैंड पर भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। परंतु आलम यह है कि इन चार कैमरों में से भी केवल दो कैमरे ठीक ढंग से चल पाते है बाकी दो कैमरे ठप पड़े रहते है जो की बस स्टैंड में आने जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा के खिलाफ है। अगर बस स्टैंड पर कोई अप्रिय घटना हो जाए तो इस बारे में न तो कोई सबूत रहेगा और न ही उस शरारती तत्व की पहचान हो सकेगी। इस बारे में अड्डा के कर्मचारी ने बताया कि यह कैमरे कभी कभी ही सुचारु रूप से कार्य कर पाते है बाकी दिनों तो यह पूर्ण रूप से ठप ही रहते है जिससे कौन बस स्टैंड में आ रहा है व कौन जा रह है इसकी पहचान भी नहीं हो पाती। जिस भी कंपनी को इस कैमरों का ठेका दिया गया है वह भी कई बार शिकायत करने के बाद भी ठीक नहीं करके जाते।
विज्ञापन

कोट्स
कैमरे लगाना यात्रियों की सुरक्षा के लिए काफी अच्छा कार्य है। पहले भी कैंट बस स्टैंड पर कैमरे लगाए गए जा चुके है, परंतु और कैमरों की जरूरत महसूस हो रही है जो कि बाकि आठ कैमरे लगने के बाद पूरी हो जाएंगी। कैमरे लगाने के लिए तारे बिछा दी गई है।
विज्ञापन

- राज किशन, बस अड्डा इंचार्ज, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें