फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

---चार समाचार---

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेन ब्रांच में हॅट फॉर टैलेंट के तहत लगाई गई नृत्य कार्यशाला के बच्चों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा कमीशन फॉर प्रोजेक्षन ऑफ चाइल्ड राइट परमजीत सिंह बडौला बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहे। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समाबांध दिया। वहीं प्रिंसिपल ओम प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम का मंच संचालक डॉ. सोनिका ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत में छात्र बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे थे। चुनमुन क्लब व संयम सक्षम सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यशाला में बेहतर प्रशिक्षण हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। शुरूआत में प्रियंका व अन्य ने मिलकर गणेश वंदना प्रस्तुत की और ज्योति की टीम द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। उसके बाद कार्यक्रम में सामाजिक बुराईयों पर आधारित लघु नाटिका जरा सोचो तो नाटक मुख्य आकर्षक का केंद्र रहा। इस मौके पर डॉ. सुभाष जोशी, जसवंत सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


नाटक से दिया वन बचाने का संदेश
अंबाला सिटी। तुलसी सेपलिंग्स में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों ने नाटक के माध्यम से पेड़ों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेड़ों का संरक्षण एवं संवर्धन अब बहुत ही आवश्यक हो गया है क्योंकि अब पेड़ों के कटते रहने से मौसम में काफी परिवर्तन आ गया है। हमें अपनी सभ्यता और संस्कृत की रक्षा करने के लिए केवल अधिक पौधे लगाने चाहिए बल्कि उनका पालन पोषण भी करना चाहिए। स्कूल प्रिंसिपल ने भी छात्रों के द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की।

विभिन्न विषयों पर भाषण देकर छात्रों ने किया जागरूक
अंबाला सिटी। मुरलीधर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नेशनल अवेयरनेस फोर्म अंबाला की ओर से साहित्यिक क्लब के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे देश की अखंडता, नारी सम्मान, जाती प्रथा, अपने आप से प्रेम व अन्य विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अध्यक्ष नेशनल अवेयरनेस फोर्म के सचिव बीडी थापर ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए विषयों की सराहना की व उन्हें प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. आरआर सूरी ने विद्यार्थियों ने कहा कि आज के भौतिक जीवन में मानवीय मूल्यों का पतन हो रहा है और इसे सिर्फ हमारी युवा पीड़ी से ही रोका जा सकता है। निर्णायक कृष्ण लाल यादव व प्रोमिला धीमान ने बताया कि प्रतियोगिता में अरुणिमा, सान्या, तुषार कपूर, अभिमंयु नैन, रिया, चारु धीमान, जशनप्रीत कौर, यश, गगन, सार्थक और शुभम ने विजयी स्थान हासिल किया। कार्यक्रम संचालक निकुंज शर्मा व हरभजन ने भी छात्रों की सराहना की।
विज्ञापन



स्कूल में मिलन समारोह का किया आयोजन
अंबाला कैंट। केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर चुके छात्रों को वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों के साथ मिलाया गया। इस मौके पर स्कूल में वर्ष 1979 से 1983 में स्कूल से उत्तीर्ण हो चुके छात्रों को मिलन समारोह में बुलाया। समारोह में चंडीगढ़ संभाग के भूतपूर्व शिक्षा अधिकारी, डॉ जेसी हांडा, भूतपूर्व पीजीटी रसायन शास्त्र सुशोभना, टीपी सिंह, भूतपूर्व पीईटी लूथरा, भूतपूर्व कला शिक्षक पुरेवाल, भूतपूर्व गणित विषय के स्नातक शिक्षक जेएस मोखा, भूतपूर्व अंग्रेजी के स्नातक शिक्षक टीपी सिंह पधारे। इस अवसर पर लूथरा ने कहा कि वे अपने जीवन में सदा सुखी रहें और इस मुकाम को हासिल किया व अन्य आए हुए भूतपूर्व छात्रों ने अपने अपने विचार छात्रों के समक्ष रखे। प्राचार्या प्रियंका त्यागी ने भी आमंत्रित भूतपूर्व छात्रों का स्कूल में पधारने व छात्रों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें