फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजोखरा माइनर का काम जल्द होगा पूरा : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजोखरा माइनर में अंतिम छोर तक पूरा पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से तकनीकी सुधार का कार्य किया जा रहा है और यह कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूरा भी किया जा चुका है। इसके अलावा नया गांव क्षेत्र में ड्रेन के दोनों ओर 100 मीटर लंबाई में दीवार बनाने के साथ-साथ 400 मीटर बेस को भी अपलिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ड्रेन में तकनीकी खामी होने के कारण पानी पंजोखरा साहिब तक नहीं पहुंच पाता था। इसलिए पुराना पटियाला रोड क्षेत्र में इस ड्रेन में तकनीकी सुधार करवाया जा रहा है। इस योजना के तहत इस माइनर में किलोमीटर 2.9 से 5.5 तक के क्षेत्र में सीमेंटेड तल तैयार किया जा रहा है ताकि पानी के रिसाव को रोककर पूरा पानी अंतिम छोर तक पहुंचाया जा सके। इस परियोजना पर 6 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें