फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यूनियन ने धरना समाप्त किया, 16 को लगायेंगे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीसी कार्यालय के समक्ष चल रहे धरने प्रदर्शन का समापन कर दिया है। वहीं यूनियन के प्रदेश पदाधिकारियों ने 16 जून को रोड जाम करने के उद्देश्य से किसानों से संपर्क करना आरंभ कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि पिछले चार दिनों से किसान यूनियन के पदाधिकारी जिला मुख्यालय पर सरकार व प्रशासन को चेताने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन प्रशासन की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला। बुधवार धरना समाप्त कर लिया गया है। 16 जून को रोड जाम करने का न्योता दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें