अंबाला कैंट। गांव उगाड़ा-बाड़ा, ठरवा व मिर्जापुर रोड की खस्ता हालत लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने है जिस कारण आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव के निवासी साधूराम, गुरचरण, सुरेंद्र सिंह, रजत कुमार, गुरजंट, हरदीप व अन्य ने बताया कि सड़क से दोपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने रोड की मरम्मत की मांग की है।