गांव रजौली के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में अज्ञात चोरों ने लैब की कुंडी काट 7 बैटरी औश्र एलईडी बॉक्स चोरी कर लिए। स्कूल के प्राचार्य राजकुमार ने बताया कि 27 अक्तूबर को कंपनी द्वारा 2 कर्मचारियों को लैब में फर्नीचर के सेटअप हेतु विद्यालय में भेजा गया था, जो कार्य पूरा कर 29 अक्तूबर को वापस चले गए। 31 अक्तूबर और पहली नवंबर को अवकाश होने के चलते स्कूल बंद थे। दो नवंबर को विद्यालय में सुबह पहुंचा तो विज्ञान लैब की कुंडी कटी हुई थी। जांच करने पर पाया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा लैब में से 7 बैटरी तथा एलईडी बॉक्स चोरी कर लिए गए हैं।