अंबाला छावनी के रामबाग रोड स्थित रोटरी अस्पताल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अंबाला कैंट, लायंस क्
अंबाला। रामबाग रोड स्थित रोटरी अस्पताल में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अंबाला कैंट, लायंस क्लब अंबाला होस्ट्स, पूर्व एयर वाॅरियर वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला और अमर उजाला के संयुक्त तत्वाधान में लगाया गया। शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित किया गया। सुबह से ही लोग रक्तदान के लिए अस्पताल पहुंचने लगे। डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा सभी दाताओं की जरूरी जांच करने के बाद ही रक्तदान की प्रक्रिया शुरू की गई। 67 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मौके पर लायंस क्लब अंबाला होस्ट के प्रधान विकास मल्होत्रा, लायंस क्लब के महासचिव राज मदान, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कैंट से प्रधान डॉक्टर जितेंद्र अग्रवाल, पूर्व एयर वाॅरियर वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला के प्रधान नरेंद्र राणा, डाक्टर प्रभाकर शर्मा, पवन चोपडा, प्रीति मल्होत्रा, परविंद्र सिंह लक्की, अनिल चोपड़ा, एचएमआरए प्रधान विवेक भाटिया मौजूद रहे। संवाद