फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हवन में डालीं आहुतियां

विज्ञापन
छावनी के एकता विहार स्थित श्री शिव कुटीर मंदिर में हवन में मौजूद श्रद्धालु आहुतियां डालते हुए।
विज्ञापन
अंबाला। एकता विहार स्थित श्री शिव कुटीर मंदिर में रविवार को अधिकमास ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पूजा व हवन का आयोजन किया गया। डॉ. स्वामी शिव चैतन्य महाराज के मार्गदर्शन में सुबह शुरू हुए इस अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान जगदीश गुलाटी व शांति गुलाटी रहे। पंडित सतीश शांडिल्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री गणेश व कलश पूजन संपन्न कराया। इसके बाद पुरुष सूक्त और लक्ष्मी सूक्त के विशेष मंत्रों से भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की आराधना की गई। पूर्णाहुति, आरती और परिक्रमा के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। डॉ. स्वामी शिव चैतन्य महाराज ने बताया कि अधिकमास की पूर्णिमा को सर्व सिद्धिदायिनी पूर्णिमा कहा जाता है। मौके पर मंदिर कार्यकारिणी के वंत राम धीमान, विनोद अग्रवाल, राम कुमार कलसी, अजय जिंदल सहित महिला मंडल की कमलेश सभ्रवाल, साक्षी चेतना और आदर्श गगनेजा सहित अनेक गणमान्य भक्त उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें