फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 67 नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। बुधवार को जिले में 67 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि नए मामलों में बच्चों की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को संक्रमित मिले कुल मामलों में पांच बच्चे भी संक्रमित मिले हैं। जिनकी उम्र 12 से 18 साल के बीच है। स्वाभाविक है कि यह सभी स्कूली छात्र हैं। ऐसे में अन्य स्कूली छात्रों में संक्रमण फैलने का डर है।
विज्ञापन

नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 42 हजार 26 हो गई। राहत की बात यह है कि 55 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 41 हजार 191 हो गया। अभी तक 542 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 272 पहुंच गई है। कोरोना के लक्षण गंभीर होते जा रहे हैं, यही कारण है कि 21 मरीजों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। बुधवार को मिले मरीजों में से चार निजी तो दो मरीज सरकारी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं।
802 को लगा बचाव का टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जिले में 802 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया है। अभी तक कुल 21 लाख 86 हजार 577 लोगों का टीकाकरण किया गया है। 10 लाख 64 हजार 680 लोगों को पहली डोज तो 10 लाख 41 हजार 259 को दूसरी डोज दी गई है। अभी तक 80 हजार 638 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को 67 नए मामले सामने आए हैं। लोगों को स्वयं जागरूक रहते हुए कोरोना से बचाव रखना है।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें