फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 66 पुलिसकर्मी सम्मानित

विज्ञापन
अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत उत्कृष्ट कार्य करने पर अंबाला कैंट के थाना प्रभारी सुर
विज्ञापन
- अपराधियों पर नकेल कसने व बाढ़ के दौरान साहस दिखाने वाले जांबाजों को मिला सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को पुलिस सभागार अंबाला सिटी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 66 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

एसपी अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि यह सम्मान न केवल मनोबल बढ़ाता है, बल्कि अन्य कर्मियों को भी पूरी ईमानदारी से मेहनत करने की प्रेरणा देता है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें व अपराध नियंत्रण के लिए तकनीकी एवं आधुनिक पुलिसिंग का अधिक उपयोग करें। जिलावासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


यह टीमें सम्मानित-
- सीआईए-1 व 2 की टीमें : संगठित अपराध, जबरन वसूली, ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने व अवैध हथियारों के तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा।
- साइबर थाना टीम : साइबर ठगों को गिरफ्तार कर जनता के लाखों रुपये बरामद करने के लिए।
- थाना महेश नगर : प्राकृतिक आपदा व बाढ़ के दौरान लोगों की जान बचाने के साहसिक कार्यों के लिए।
- आर्थिक अपराध शाखा : बड़े ठगों को काबू कर रिकवरी करने के लिए।
- एएनसी टीम : नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार करने के लिए।
- कैंट थाना पुलिस : स्वर्णकार की दुकान से 40 लाख के आभूषणों की चोरी सहित अन्य वारदात का पर्दाफाश करने पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें