फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्लाट दिलाने के नाम पर 6.50 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। लुधियाना निवासी एनआरआई महिला के साथ जमीन के नाम पर 6.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। महिला का आरोप है कि पैसे लेकर प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के बाद कब्जा नहीं दिया।
इसके बाद समझौता करने के बहाने किसी दूसरे के प्लाट को अपना दिखा दिया। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद थाना महेश नगर पुलिस ने आरोपी अभिषेक मलिक पर धोखाधड़ी की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना निवासी सुरिंद्र कौर ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया था कि आरोपी डिफेंस एन्कलेव निवासी अभिषेक मलिक ने वर्ष 2015 में उनसे गांव बब्याल में एक प्लाट का सौदा 6.50 लाख रुपये में किया था। आरोपी ने रजिस्ट्री तो करवा दी लेकिन मौके पर कब्जा नहीं दिया। जब वर्ष 2023 में शिकायत की तो आरोपी ने राजीनामा कर लिया और बदले में बोह गांव में ही दूसरा प्लाट देने का वादा किया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने वर्ष 2024 में गांव बोह में जिस प्लाट नंबर 49 का इकरारनामा किया था वो उसका मालिक ही नहीं था। पटवारी की रिपोर्ट के अनुसार राजस्व रिकॉर्ड में वह जमीन आरोपी के नाम पर दर्ज नहीं है। बाद में आरोपी धमकाने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें