शहर के पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में नए कमरों के निर्माण का कार्
- फोटो : बिछिया बाजार में मकान से अजगर का रेस्क्यू करता वनकर्मी।
अंबाला सिटी। पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को सौगात मिली है। पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने छात्राओं से स्कूल में करीब 65 लाख रुपये की लागत से नई कक्षाओं और लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। स्कूल में 7 कमरे और लाइब्रेरी का निर्माण होगा। इस स्कूल के मॉडल संस्कृति बनने के बाद विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। पहली से 12वीं तक स्कूल में एक हजार विद्यार्थी हैं। अब नए कमरे बनने से कमरों की कमी दूर होगी और विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। संवाद