फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत से असफल व्यक्ति भी बन सकता है भविष्य का सफलतम व्यक्तित्व : प्रो. हरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
असफल व्यक्ति भी मेहनत से बन सकता है सफल : प्रो. हरीश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी सदोपुर में शुक्रवार को दो दिवसीय मेगा शो का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डॉ. हरीश शर्मा रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी प्रतियोगिता में हार अथवा जीत का उतना महत्व नहीं है, जितना कि उसमें भाग लेने का है, क्योंकि जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। आज का असफल व्यक्ति भविष्य का सफलतम व्यक्ति बन सकता है। उन्होंने कहा कि इतिहास ऐसे उदाहरणों से भरा पड़ा है, जब असफलता की गहराइयों में जाकर लोग सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचे।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर रजिस्ट्रार प्रोफेसर रमन गुप्ता, प्रिंसिपल्स, डीन अकादमिक, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी मेंबर्स एवं छात्र उपस्थित रहे। कृषि विभागाध्यक्ष प्रोफेसर देवी सिंह ने मुख्य अतिथि, आयोजकों तथा सभी प्रतिभागियों और छात्रों का स्वागत किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ उनमें टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा सहनशीलता उत्पन्न करना है तथा उनका समग्र विकास हो सके। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रवीन एलावालिया डीन अकादमिक ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।
विज्ञापन

---
ये हैं प्रतियोगिता के रिजल्ट
- फेस प्रिंटिंग प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें कार्तिक और देवर्षि (फार्मेसी) ने प्रथम, अवजित, आशीष (फार्मेसी) ने द्वितीय, साहिल सिंगला (आक्ट्रिेक्चर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- फन एंड फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भी 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें चार्ल्स बी माइकल (फार्मेसी) ने प्रथम, भारती (आक्ट्रिेक्चर) ने द्वितीय और मानविक सिंह (आक्ट्रिेक्चर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

- इसी प्रकार क्विजला प्रतियोगिता में 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें राहुल और चार्लस प्रथम रहे, धनंजय और अमित ने द्वितीय तथा पूजा और शबनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें