फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम ने अनाज मंडी में दुकानों पर छापा मार खंगाला रिकार्ड, कई जगहों पर मिलीं अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग टीम ने अनाज मंडी में दुकानों पर किया सर्वे, मिलीं अनियमितताएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर की अनाज मंडी में सोमवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने कई दुकानों पर सर्वे कर वहां रिकॉर्ड खंगाला। इसकी भनक लगते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए। इस दौरान कई दुकानों पर अनियमितताएं भी मिली हैं। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को भेजी जाएगी, उसके बाद ही कानूनी कार्रवाई होगी।
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा ने बताया कि टीम में क्वालिटी कंट्रोल से डॉ. प्रवीन जोशी, नायब तहसीलदार एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट पूनम सोलंकी भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि टीम ने मंडी के भीतर कई दुकानों को भी जांचना चाहा, लेकिन अधिकतर दुकानों के शटर बंद मिले। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी दुकानदार नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने अंबाला बीज स्टोर, कोपाल बीज भंडार, अंटाल बीज भंडार, चौधरी ट्रेडिंग कंपनी, लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी, गर्ग बीज भंडार पर छापा मारकर रिकॉर्ड जांचा, जहां कई दुकानों पर अनियमितताएं मिलीं।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम ने सर्वे के दौरान चौधरी ट्रेडिंग कंपनी में जाकर दवाओं का पूरा रिकॉर्ड खंगाला। रिकॉर्ड के दौरान टीम को दर्ज रिकॉर्ड से ज्यादा दवाएं दुकान में मिलीं, जिसके बाद गुणवत्ता नियंत्रण निरक्षक डॉ. प्रवीण ने दुकान मालिक को हिदायत देते हुए उन दवाओं की ब्रिकी पर रोक लगा दी। साथ ही ऐसे दुकानदारों पर कृषि विभाग की ओर से कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें