फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलकी बूंदाबांदी रही दिनभर, आज भी बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हलकी बूंदाबांदी रही दिनभर, आज भी बारिश की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शनिवार मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर बादल छाए रहे और हलकी बूंदाबांदी चलती रही। वहीं शाम छह बजे के बाद बूंदाबांदी तेज हो गई। इस वजह से अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। मौसम का लुत्फ लोगों ने जमकर उठाया। वीकेंड होने की वजह से कैंट के गांधी मैदान में सरस मेले का लुत्फ भी लोगों ने जमकर लिया।
शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम 11.7 डिग्री रहा। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में रविवार भी बारिश की संभावना जताई है और इस दौरान तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह से ही जिले भर में बादल छाए रहे जिस कारण मौसम में ठंडक रही। हालांकि दिन में एक बार ऐसा लगा की मौसम खुलेगा, मगर तेज हवाओं के साथ फिर बादल छाए गए और दोपहर होते-होते हल्की बूंदाबांदी आरंभ हो गई। बीच में बूंदाबांदी थम गई मगर शाम छह बजे के बाद फुव्वार कुछ तेज हुई जिससे रात के समय ठंडक रही। मौसम वैज्ञानियों का मानना है कि ऐसा मौसम आगामी दो दिनों तक रहेगा जिसके बाद मौसम खुलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कैंट के महेशनगर क्षेत्र में बारिश की वजह से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। यहां पर सीवर पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई कर इसे मिट्टी से दबाया गया है। मगर बारिश की वजह से गली-मोहल्लों में अब कीचड़ हो गया है। इस कारण वाहन चालकों को यहां पर खासी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें