फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर एक-एक कर उतरे कई मिराज-2000

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर एक-एक कर उतरे कई मिराज-2000
विज्ञापन

रमिंद्र सिंह
अंबाला कैंट। पीओके में एयर स्ट्राइक को अंजाम देने के बाद अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर एक-एक करके तड़के कई मिराज-2000 विमान उतरे। तड़के करीब तीन बजे से ही अंबाला विमानों की गरजना से गूंज उठा था। अक्सर शांत सुबह विमानों के शोर में तब्दील हो गई थी। दिनभर हवा में कई लड़ाकू विमानों को अंबाला एयरबेस में उतरते और उड़ान भरते देखा गया। अलर्ट को देखते हुए अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के आसपास सुरक्षा के दायरे को भी बढ़ा दिया गया है और पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
पीओके में स्ट्राइक के बाद तड़के एक-एक करके कई मिराज-2000 श्रेणी के विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड किए। इन विमानों का अंबाला में दिखना आम बात नहीं है, क्योंकि अंबाला एयरफोर्स स्टेशन इस समय लड़ाकू जगुआर विमानों का गढ़ है जिसकी दो स्क्वाड्रन यहां पर है। इसके अलावा यहां मिग-21 बाइसन विमानों की कोबरा स्क्वाड्रन थी जोकि अभी कुछ माह पहले ही राजस्थान के नाल में शिफ्ट हुई है। सुबह सात बजे तक इन विमानों के लैंड करने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

---
शुक्रवार और शनिवार रात्रि हुआ था अभ्यास
पुष्ट सूत्रों के अनुसार हमला करने से पहले शुक्रवार व शनिवार रात्रि को एयरफोर्स के विमानों द्वारा कड़ा युद्ध अभ्यास किया गया था। डीप पेनीट्रेशन में माहिर जगुआर लड़ाकू विमानों ने अंबाला के आकाश में बेहद नीचे उड़ान भरी थी। पूरी रात यह अभ्यास जारी रहा था।
विज्ञापन

---
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन हाई अलर्ट पर
पाकिस्तान की ओर से यदि भारत पर हमला होता है तो अंबाला एयरबेस की भूमिका अब महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि अंबाला एयरबेस सुरक्षा की अंतिम दीवार है। मंगलवार को एयरफोर्स हाई अलर्ट पर थी। एयरबेस से दिनभर जगुआर, मिराज-2000 एवं अन्य लड़ाकू विमान उड़ान भर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें