फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 22 से मेला आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। डीसी शरणदीप कौर ने कहा कि सरस मेले के आयोजन की तैयारियां जारी हैं। आगामी 22 फरवरी से पांच मार्च तक गांधी ग्राउंड अंबाला छावनी में लगने वाले सरस मेले को भव्य और शानदार रंग देने के लिए बाहरी दीवारों पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता सहित अन्य विषयों को लेकर कृतियां उकेरी जा रही हैं। स्वच्छता व राष्ट्र भक्ति का संदेश देते विषय भी लिखे जा रहे हैं। इस संदर्भ में संबंधित विभाग के अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ले।
विज्ञापन

मेले के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि उद्यमियों और हस्तशिल्पियों से संपर्क किया जा रहा है। सरकार की कौशल विकास स्कीम के साथ-साथ अन्य स्कीमों के बारे में भी मेले में प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा गया है कि वे अपने-अपने विभागों की स्कीमों को लेकर भी स्टॉल लगवाए ताकि जनहित की योजनाओं और परियोजनाओं बारे लोगों को अधिक से अधिक जानकारी मिल सके। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा यह राज्यस्तरीय मेला गांधी ग्राउंड में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें