फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन टायलेट की बदबू से बजबजा रहे थे कोच, यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन टायलेट की बदबू से बजबजा रहे थे कोच, यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

इसे भी लीड बना सकते हैं
-------------------------
फोटो नंबर-----48 से 50
ट्रेन टायलेट की बदबू से बजबजा रहे थे कोच, यात्रियों ने किया हंगामा
- सचखंड एक्सप्रेस में सफाई व पानी न होने पर बिफरे यात्री, चेन पुलिंग कर दो बार रोकी ट्रेन
- टीटीई को लिखित में शिकायत देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सचखंड एक्सप्रेस (ट्रेन नं.- 12715) में सफाई व्यवस्था व पानी न होने से नाराज होकर रेलयात्रियों ने दो बार चेन पुलिंग करके शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे अंबाला रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। करीब आधा घंटे तक ट्रेन रुकी रही। इसके चलते स्थिति पर काबू पाने के लिए जीआरपी को मोर्चा संभालना पड़ा। ट्रेन इंचार्ज द्वारा सफाई के आश्वासन के बाद ट्रेन आगे बढ़ी।
सचखंड एक्सप्रेस में यात्रा ककर रहे लुधियाना निवासी सतनाम अटवाल, जसपाल सिंह, गगनप्रीत सिंह, जसविंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन के कोचों के सभी टायलेट जाम हो गए, जिससे कोच में बदबू फैल गई। दिल्ली के पास उन्होंने टीटीई से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कंप्लेन बुक में लिखित शिकायत दी तो बताया गया कि अंबाला रेलवे स्टेशन पर सफाई और पानी की व्यवस्था हो जाएगी। लेकिन, अंबाला रेलवे स्टेशन पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और ट्रेन चल दी। इसके बाद गुस्साए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी और हंगामा शुरू कर दिया। आनन-फानन में जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। दोबारा ट्रेन चलने पर फिर से यात्रियों ने चेन पुलिंग की। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर, ट्रेन इंचार्ज (सीओएस) सुखविंदर सिंह, टीआईटी नरेंद्र कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में बात हुई थी। लेकिन, कोई निर्णय नहीं लिया जा सका तो अंबाला से ट्रेन चल दी है। अगले स्टेशन तक सफाई करवा दी जाएगी। यात्रियों ने बताया कि अंबाला स्टेशन पर एक कर्मचारी ने पाइप लगाकर पानी भरने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन चलने के कारण पानी नहीं भरा जा सका।
विज्ञापन

-----------
टायलेट में पैर हो गया था स्लिप
शिकायतकर्ता सतनाम ने बताया कि ट्रेन में रागी जत्था भूपेंद्र सिंह, सीनियर सिटीजन जागीर सिंह, प्रदमन सिंह, जरनैल सिंह, सुखविंदर, मलकीत सिंह जा रहे थे। 75 वर्षीय प्रदमन सिंह का तो टायलेट में पैर स्लिप हो गया। लोगों ने पकड़ा और उन्हें बचाया नहीं तो कोई हादसा हो जाता। बता दें कि ट्रेन नांदेड़ से अमृतसर जा रही थी। एक्सप्रेस साढ़े नौ बजे नांदेड़ से चली थी तथा साढ़े चार बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी। जहां यात्रियों ने मामले को जीआरपी के संज्ञान में डाला।
विज्ञापन

----------
गंदगी के कारण फूटा गुस्सा
सतनाम ने बताया कि इस संबंध में ड्राइवर से बात की गई तो उसने कहा कि कंट्रोल रूम में बात हो गई है, ट्रेन नहीं रोक सकते हैं। लेकिन जैसे ही अंबाला कैंट से ट्रेन चलने लगी तो यात्रियों ने फिर चेन पुलिंग कर टे्रन को रोक दिया।
------------
कोट्स
मैं डीआरएम आफिस में मीटिंग में था। ट्रेन पुलिंग की सूचना मिली है। पीछे से ही सफाई नहीं हुई थी।
- बीएस गिल, स्टेशन डायरेक्टर, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें