मरीज ले जा रही एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़ी, पलटी
फोटो नंबर :: 29
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। जगाधरी-अंबाला मार्ग स्थित रुकड़ी गांव के पास यमुनानगर की ओर जा रही एक एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। स्थानीय लोगों की सहायता से इसे सीधा किया गया।
जानकारी के अनुसार यमुनानगर की ओर से एक एंबुलेंस महिला मरीज को लेकर जा रही थी। जैसे ही वह रुकड़ी गांव के पास पहुंची तो एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते वक्त डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।