अंबाला कैंट। शुक्रवार को स्टाफ रोड किनारे नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव स्टाफ रोड ग्रैंड होटल के नजदीक से गुजर रहे नाले में पड़ा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की तलाशी ली लेकिन ऐसा कुछ कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो पाती। शव करीब पचास साल के व्यक्ति का है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कैंट सिविल अस्पताल में रखवाया है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा, जबकि पहचान के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।