फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत कार्य की वजह से आज अस्त-व्यस्त होगा रेलमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत कार्य की वजह से आज अस्त-व्यस्त होगा रेलमार्ग
विज्ञापन

अंबाला कैंट। विभिन्न रेलमार्गों पर मरम्मत कार्य की वजह से रविवार को रेलमार्ग प्रभावित होगा। रेलवे द्वारा रविवार को सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग पर अपलाइन, अंबाला कैंट स्टेशन व अंबाला-लुधियाना रेलमार्गों पर अलग-अलग समय मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसकी वजह से ट्रेन नंबर 54551 अंबाला कैंट-बठिंडा पैसेंजर, 54539 दिल्ली-अंबाला कैंट पैसेंजर बीच मार्ग में रद्द होंगी। 64513 सहारनपुर-नंगलडैम पैसेंजर, 14711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस और 64561 दिल्ली-अंबाला पैसेंजर निर्धारित समय से लेट होगी। ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनों के मार्ग भी परिवर्तित किए जाएंगे जिनमें 15209 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 64517 अंबाला कैंट-नंगलडैम पैसेंजर, 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस व 12359 सियालदहा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें