फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! कम हो सकता है आपके गैस सिलेंडर का वजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सावधान हो जाएं। कहीं आपके भी गैस सिलिंडर का वजन कम तो नहीं है। क्योंकि, मुनाफे के चक्कर में गैस सिलिंडर सप्लायर उपभोक्ताओं को चपत लगा रहे हैं। ऐसा ही मामला शनिवार को भी आया था, जहां एक गैस सिलिंडर सप्लायर को घरेलू सिलिंडर में से गैस निकालते हुए अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया था। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले भी गैस सप्लायर उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडरों में से चपत लगाते पकड़ा गया है। सिटी और कैंट में थानों में इसी से संबंधित कुल पांच मामले दर्ज हैं, जिस पर कार्रवाई चल रही है। वहीं अधिकारियों की मानें तो उन्होंने भी पिछले कुछ समय में 6 रेड करते हुए 130 से अधिक सिलिंडरों को सील किया है और वह रेड की प्रक्रिया ऐसे ही जारी रखेंगे, ताकि गैस चोरी करने वाले ऐसे मामलों को पकड़ा जा सके। सवाल यह है कि इसके बाद भी कई जगहों पर खुलेआम सिलिंडरों में गैस भरने का खेल रहा है। वहीं इसी वजह से कई हादसे भी हो चुके हैं। शनिवार को गांव कालूमाजरा में गैस सिलिडरों की तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गांव दड़वा थाना गन्नौर जिला पटियाला निवासी जगतार सिंह पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

खुलेआम सिलिंडरों में भरी जाती है गैस
जहां एजेंसी 5 किलोग्राम के सिलिंडर में गैस भरती है, वहीं छोटी दुकानों में भी छोटे सिलिंडरों में प्रति किलो के हिसाब से गैस भरने का खेल खुलेआम चलता है। 120 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम गैस भरी जा रही है, जिसे रोकने वाला कोई नहीं है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कष्ट निवारण समिति में आई सब्सिडी में घोटाले की बात
गत दिनों हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी गैस की सब्सिडी पिछले दो सालों से सिरसा की किसी महिला के खाते में जा रही है। वहीं ऐसे ही अन्य मामले होने के भी वहां मौजूद गैरसरकारी सदस्यों ने दावा किया था, जिसमें कहा गया कि गरीब लोगों की सब्सिडी उनके बैंक खातों में जाने के स्थान पर किसी अन्य लोगों के खातों में पहुंच रही है। इस पर डीसी ने भी तुरंत संज्ञान लेते हुए कमेटी का गठन किया और कार्रवाई के आदेश दिए।

ये बरतें सावधानियां
- उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेने से पूर्व उसका तोल आवश्य करवा लें।
- गैस का कुल भार 29 किलो होना जरूरी है अगर इससे कम होता है तो गैस सिलिंडर के साथ छेड़खानी की गई है और सप्लायर से दूसरा सिलिंडर ले सकते हैं।
- इस बारे में अधिकारियों व एजेंसी वालों को सूचित कर इस बारे में मामले की जांच करवा सकते हैं।
- सिलिंडर की सील अच्छे से चेक करें कि कहीं सील टूटी हुई तो नहीं है।
- पूरे सिंलिडर को देख लें कि कहीं से सिलिंडर की बॉडी लीक न हो रही हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें