फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ जंग में शामिल होंगे पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक नशे के खिलाफ कल निकालेंगे तिरंगा मार्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सीमा पर कभी दुश्मन से लोहा लेने वाले सैनिक अब रिटायर्ड होने के बाद नशे के खिलाफ चल रही जंग में कूद पड़े हैं। सीमा पर बंदूके उठाने वाले सैनिक अब हाथों में तिरंगा पकड़ नशे के खिलाफ तिरंगा मार्च निकालेंगे। मकसद युवाओं को नशे से दूर करना होगा। इसी को लेकर वीरवार को एक्स सर्विस मैन वेलफेयर कमेटी की बैठक जंडली स्थित कार्यालय में हुई, जिसमें शनिवार को होने वाले तिरंगा मार्च की रूपरेखा तैयार की गई। पूर्व सैनिक इस तिरंगा मार्च को उड़ान और जिला युवा विकास संगठन संस्था के साथ मिलकर निकालेंगे। शनिवार सुबह नौ बजे जंडली स्थित गुरुद्वारे से तिरंगा मार्च आरंभ होगा जोकि जंडली फाटक, मॉडल टाउन, प्रेम नगर से होकर इको चौक पर संपन्न होगा। इस दौरान युवाओं को नशों से दूर रहने के लिए प्रतिज्ञा भी दिलवाई जाएगी और इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी।
-----
रिटायर्ड सूबेदार नि:शुल्क युवाओं को देंगे ट्रेनिंग
भटके हुए युवाओं को सही रास्ते पर लाने के लिए रिटायर्ड सूबेदार निर्मल सिंह रंधावा नि:शुल्क ट्रेनिंग देंगे। वह अपना करियर कैसे आगे बढ़ा सकें, इसकी भी ट्रेनिंग युवाओं को देंगे ताकि वह नशों से दूर रह सकें। निर्मल सिंह ने बताया कि वह स्वयं रंधावा सैनिक ट्रेनिंग अकादमी चलाते हैं और नशे से पीड़ित युवाओं का उनकी अकादमी में मार्गदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
युवाओं को नशे की लत से रोकने पर हुई चर्चा
वीरवार हुई बैठक के दौरान एक्स सर्विस मैन कमेटी ने युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर करने पर चर्चा की। इसे कैसे रोका जाए, पर सदस्यों से विचार लिए गए। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि नशा तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस को व्यापक स्तर पर कार्रवाई करने की जरूरत है जबकि जागरूकता अभियान में पूर्व सैनिक पूरा सहयोग करेंगे। तय किया गया तिरंगा मार्च में पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा ताकि वह युवाओं को संदेश दे सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें